ताजा खबरे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोत
IMG 20241023 101608 राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त से बीकानेर में Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त से बीकानेर में। राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 अग्रवाल चेतना समिति भवन, जयनारायण व्यास काॅलोनी, बीकानेर में बीकानेर शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की जा रही है।
बीकानेर शतरंज संघ के सचिव शैलेष गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्थानीय अग्रवाल चेतना समिति भवन, जयनारायण व्यास काॅलोनी, बीकानेर में राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य स्तर के करीब 400 खिलाडी भाग लेगें।

उन्होने कहा कि पहली बार राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में एक लाख की ईनामी राशि दांव पर रहेगी। यह प्रतियोगिता आठ चक्रों में स्वीस पद्वति से खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भाग लेगें। जिनकी प्रविष्टी प्राप्त हो चुकी है।
वहीं बीकानेर शतरंज संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राघव ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन खेल एंव युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री के.के. बिश्नोई दिनांक 31.08.2025 को करेगें। जिनकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।


इस प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए बीकानेर शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए फेयरप्ले समिति, आर्बीटर समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। वंही प्रचार प्रसार समिति के रूप विनोद धानुका तथा भागीरथ मूण्ड द्वारा कार्य किया जा रहा है।


Share This News