ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250827 WA0008 पूनरासर मेला : दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल लाल जी प्याऊ के लिए सेवा शिविर रवाना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में भादवे में पूनरासर बाबा का मेला भरा जाएगा। मेरे में पैदल यात्रियों की सेवार्थ दडिया महाराज मंडल के दल को आज कन्हैयालाल लाल व्यास ने झंडी दिखाकर मुरलीधर व्यास नगर से रवाना किया।
इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर अपनी सेवाएं जारी रखेगा।

मण्डल के अध्य्क्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल पिछले सालों की तरह ठंडा जल, स्नान सेवा, पकौड़ी आलू की सब्जी सभी प्रकार के पकौड़े की सेवा भक्तो के लिए जारी रहेगी। 27 अगस्त से 29 अगस्त तक सेवा रहेगी। 30 अगस्त को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद रखा गया है।
मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास( रामजी) ने बताया कि महिलाओ के लिए स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दड़िया महाराज के मण्डल के बलदेव दास व्यास और श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि उनका परिवार निरन्तर सेवाएं दे रहा है और वर्षो से चली आ रही परम्परा को निभा रहा है आगे भी बाबे का आशीर्वाद रहा तो उनके आगे की पीढ़ी भी इस परंपरा का निर्वहन करती रहेगी।

संस्था के किशन लाल व्यास ने कहा कि उनकी टीम में उनके परिवार के अलावा भी कुछ भक्त सेवाएं देते है। जिससे उन्हें आनंद की प्रप्ति होती है।

दड़िया महाराज मण्डल में अपनी सेवाएं देने वालो में कैलाश व्यास ,कांतिलाल कच्छावा, चेनाराम गोदारा, रामेश्वर जी गोदारा ,देवेंद्रप्रकाश व्यास ,चंद्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश व्यास, आदित्य आचार्य, दीपक, अमित,सुमित, महेंद्र रंगा, हेशिव रंगा ,हरिरतन पुरोहित, शिवरतन, मनीष, शरद बिस्सा, यादवेंदर, कालूराम रंगा, चांद रतन पुरोहित, बृजगोपाल बिस्सा, कुणाल व्यास, सुधांशू व्यास, अनिरूद् व्यास ,अंशुमान व्यास,पदम, रवि आचार्य, भानू आचार्य आदि


Share This News