ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250825 WA0018 रामदेवरा : नोखड़ा में 45 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य जारी, फन्ना बाबू सहित इन्होंने की महाआरती Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर से 95.5 किलोमीटर दूर नोखडा गांव में बाबा मित्र मंडल के रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव जी की बीज के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू) ,मधु बाबू, शिवकिसन और विधायक जेठानंद व्यास ने बाबा रामदेव के दर्शन किए और सेवा कार्यों का अवलोकन किया। शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि पिछले 45 वर्षों से बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों के लिए मंदिर में अनवरत सेवा कार्य चलाया जा रहा है। भादवे के महीने में बाबा रामदेव जी के मेले के दौरान बाबा मित्र मंडल, रानी बाजार द्वारा पिछले 41 वर्षों से निरंतर कैंप लगाकर यात्रियों की सेवा की जा रही है। इस वर्ष सेवा यात्रा 21 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे रानी बाजार से शुरू होगी और 27 अगस्त तक 24 घंटे जारी रहेगी।

सेवा की प्रमुख व्यवस्थाएँ:

24 घंटे भोजन-प्रसाद: चाय, सूजी रस्क, बूंदी, और मेथी मठरी की निरंतर सेवा।सुबह 9:00 बजे से भंडारे में सांगरी, आलू, बीकानेरी बड़ी की सब्जी और ताजे फुल्के। प्रसाद में सूजी का हलवा, बूंदी और दूज के दिन चूरमा। नहाने की सुविधा: सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग फव्वारे।
ठंडा पेय: सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक रसना इंस्टेंट ग्लूकोज चिल्ड सेवा। शाम का भंडारा: शाम 7:00 बजे से बाबा की इच्छा तक। शौचालय सुविधा: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नॉर्मल और यूरोपियन टॉयलेट।

यह सेवा यात्रा हर साल भक्तों के लिए सुविधा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और भक्तों ने बाबा मित्र मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया।

बाबा रामदेव जी की कृपा से यह सेवा यात्रा हर साल भक्तों के लिए सुविधा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और भक्तों ने बाबा मित्र मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया।


Share This News