ताजा खबरे
IMG 20250823 WA0015 रुणिचा के लिए विधायक व्यास ने भल्ला फाउंडेशन के वाहनों एवं भोजन सामग्री को किया रवाना Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। तीन सितंबर तक रहेगी निशुल्क भोजन की व्यवस्थाविधायक ने सेवा को बताया अनुकरण। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद विकास में भल्ला फाउंडेशन द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान दी जाने वाली निशुल्क भोजन सेवा सामग्री और वाहन को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि बाबा रामदेव आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। रुणिचा में भादवा दशम के भरने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करना भल्ला फाउंडेशन का पुनीत कार्य है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सेवा सुश्रुषा का यह भाव रखना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर राजेश चूरा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा तीन सितंबर तक रामदेवरा स्थित भल्ला फाउंडेशन धर्मशाला में अनवर लंगर चलेगा। उन्होंने बताया कि सेवादारों द्वारा लंबे समय से इसकी तैयारी की जा रही थी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बीकानेर के मेले-मगरियो को अनमोल बताया और भल्ला फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। इस दौरान व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने भल्ला फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य अनवरत किए जा रहे हैं। पैंतालीस वर्षों से रुणिचा धाम में पदयात्रियों के लिए सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। लंगर प्रधान सोहनलाल सेठी एवं ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र जोशी ने मेले के दौरान अब तक की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताएं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल, फाउंडेशन के अध्यक्ष तोलाराम पेडिवाल ,पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा, हजारी देवड़ा, रामदेव अग्रवाल, सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा, डाॅ.अजय जोशी, डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत, सुभाष जोशी, हरिकिशन जोशी, राजाराम स्वर्णकार, विजय मुसरफ, शिवशंकर शर्मा, खूमराज पंवार, अजय जोशी, किशन चौधरी, सुभाष जोशी, शक्तिरतन रंगा, राधे श्याम हर्ष, शिव शंकर शर्मा, योगेंद्र पुरोहित, नारायण दास रंगा, मंगल चंद रंगा, मुरली मनोहर पुरोहित, बिंदु पुरोहित, गोपाल आचार्य, नागेश्वर जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Share This News