ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250823 193241 बीकानेर : सड़क दुर्घटना में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के चार जनोँ की सड़क हादसे में मौत हो गई। लाडनूं-सुजानगढ़ हाईवे पर सुबह करीब साढ़े पाँच बजे रोडवेज बस और एसयूवी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मोमासर गांव के मिठाई व्यापारी ठाकरमल सुथार की मां 70 वर्षीय लिछमा देवी, पत्नी 42 वर्षीय तुलछी देवी और बहन 50 वर्षीय शारदा देवी शामिल हैं। इनके साथ दुकान पर काम करने वाले हलवाई ओमसिंह राजपूत की भी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय कार ओमसिंह चला रहे थे। मोमासर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पुष्कर स्नान के लिए रवाना हुआ था।


Share This News