ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 3 महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, 2021 पेपर लीक मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महिला कांस्टेबल को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जयपुर ग्रामीण में तैनात महिला कांस्टेबल राधिका सिंह को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वी.के. सिंह के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राधिका सिंह ने अपनी बहन रेनु कुमारी के साथ मिलकर आरोपी पुरुषोत्तम दाधीच से 14 लाख रुपये में सौदा करके परीक्षा से पूर्व लीक प्रश्नपत्र और उत्तर हासिल किए थे।

पुलिस ने बताया कि राधिका सिंह ने इन प्रश्नों को पढ़कर परीक्षा दी, जिसमें उसने 317.24 अंक प्राप्त किए लेकिन साक्षात्कार में सफल नहीं हो सकी। यही नहीं आरोपी राधिका ने 15 सितंबर 2021 को पुरुषोत्तम दाधीच के साथ मिलकर एक अन्य अभ्यर्थी प्रवीण कुमार खराड़ी को भी जयपुर स्थित परीक्षा केंद्र के पास लीक प्रश्नोत्तर पढ़ाए, जिससे उसका अवैध चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ। राधिका की बहन रेनु कुमारी और पुरुषोत्तम दाधीच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस प्रकरण में 54 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित कुल 122 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 


Share This News