ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20250822 225027 बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी का जताया आभार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति जारी करने व लालगढ़-बीकानेर ट्रेक के दोहरीकरण के लिए लगभग 11.08 किलोमीटर रेल मार्ग की डबल लाइन परियोजना हेतू 278.63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि वन्दे भारत रेल के शुभारम्भ से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र को आधुनिकता युक्त तीव्र और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे ट्रैक के विस्तार से रेल फाटक जैसी समस्या सहित औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

व्यापार उद्योग मण्डल का मानना है कि यह निर्णय बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक व सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन दोनो स्वीकृतियो में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी की दुरदर्शी सोच व भविष्य की योजनाओं की भूमिका अहम रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ताकत के रूप में उभर रहा है जिसका परिणाम हमें साफ दिखाई दे रहें है। इस मौके पर सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष मेघाराम गोदारा, वेद प्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, कमल बोथरा, सह-सचिव रामदयाल सारण, रविन्द्र शर्मा, प्रेम रतन जोशी, इमरान राठौड़, प्रचार-मंत्री सुशील कुमार यादव, जनक प्रकाश हर्ष, मनोज सोलंकी, भंवर सिंह राजपुरोहित, शांति लाल कोचर सभी प्रतिनिधि दल ने प्रसन्नता जाहिर की।


Share This News