ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250820 WA0023 व्यंग्यकार शर्मा की सर्जना पर केन्द्रित समारोह 22 को, 4 पुस्तकों का होगा लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। हिन्दी-राजस्थानी के लब्ध प्रतिष्ठत साहित्यकार स्मृतिशेष मालीराम शर्मा का जन्म शताब्दी समारोह 22 को गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए समारोह के समन्वयक कैलाश शर्मा ने बताया कि व्यंग्यकार-स्तम्भकार को समर्पित यह आयोजन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः 10 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बाबू खांडा के मुख्य आतिथ्य और प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि की अध्यक्षता में उद्घाटन एवं सृजन लोकार्पण का सत्र आहूत होगा, जिसका उद्घाटन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे।

वरिष्ठ नाट्य निर्देशक अशोक राही विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ शिक्षाविद समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर श्रीमालीराम शर्मा की चार सद्य प्रकाशित कृतियों सफरनामा, यादों के दायरे, अश्वमेघी रचनाएं और काकभुशुण्डि ने कहा, का लोकार्पण होगा, जिन पर कोटा की समालोचक डॉ. अनिता वर्मा और जयपुर के व्यंग्यकार डॉ. अजय अनुरागी पत्रवाचन के माध्यम से समीक्षात्मक टिप्पणी करेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित के संयोजन में होने वाले इस सत्र के स्वागताध्यक्ष जयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. चतुर्भुज गौड़ होंगे।

अपराह्न 2.30 बजे वरिष्ठ लेखिका और संपादिका डॉ. जयश्री शर्मा, जयपुर की अध्यक्षता और वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य के मुख्य आतिथ्य में मालीराम शर्मा सृजन-विमर्श और समारोह सत्र प्रारम्भ होगा। शिक्षाविद ऋचा भारद्वाज के संचालन में होने वाले इस सत्र में आलोक श्रीवास्तव, विनोद जोशी, जयपुर, प्रतिष्ठित व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा और साहित्यकार राजेन्द्र जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्बोधन देंगे।

मालीराम शर्मा जन्म शताब्दी समारोह समिति, बीकानेर और अपर्णा प्रकाशन, जेलवेल, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य इस समारोह में देश-भर से शताधिक शिक्षाविद्, साहित्यकार, चिंतक, लोक कला मर्मज्ञ और लेखक भाग लेंगे।


Share This News