ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250819 233548 देशनोक में चौपाणी ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। श्री चतुर्भुज भगवान मंदिर, देशनोक की भूमि विवाद के संदर्भ में चौपाणी ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति ने देवस्थान, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत को बीकानेर सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघर्ष समिति के महामंत्री श्री अविनाश उपाध्याय की अनुशंसा पर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के रूप में समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी श्री रमेश कुमार उपाध्याय ने मंत्री जी से भेंट कर सौंपा ज्ञपन।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मंदिर की भूमि पर कुछ समाजकंटकों द्वारा अतिक्रमण किया गया है तथा अवैध रूप से भूमि को बेचने और मंदिर की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग ने मंदिर की संपत्ति के सत्यापन के लिए नगर पालिका से प्रमाण पत्र लाने को कहा है, लेकिन लंबे समय से ई.ओ. के अवकाश पर होने का हवाला देकर नगर पालिका प्रशासन मंदिर संबंधी पत्र देने में टालमटोल कर रहा है, जबकि अन्य पत्र उनकी अनुपस्थिति में जारी किए जा रहे हैं। समिति ने बताया कि देशनोक नगर पालिका में भ्रष्टाचार और मिलीभगत चरम पर है और सरकार को इस ओर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पूरी जानकारी प्राप्त कर मंदिर भूमि पर अतिक्रमण करने वालों एवं उन्हें सहयोग देने वालों के प्रति नाराज़गी व्यक्त की और स्पष्ट कहा कि देवस्थान अथवा सरकारी भूमि पर निजी स्वार्थवश कब्ज़ा करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा बीकानेर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजय आचार्य, एडवोकेट श्री अशोक प्रजापत, भाजपा नेता श्री दिलीप पूरी, श्री रविकांत उपाध्याय, श्री आसूजी प्रजापत, बस यूनियन अध्यक्ष श्री मनोज कुमार माहेर, एडवोकेट श्री भवानी जाजड़ा, श्री पवन उपाध्याय, श्री भंवरलाल, श्री कृष्ण शर्मा, श्री कुशलचंद, श्री मनोज उपाध्याय सहित अनेक सनातनप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री महोदय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News