ताजा खबरे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोत
IMG 20250818 184133 बीकानेर की बेटी तक्ष्वी आचार्य को स्वर्ण पदक Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित 7वीं स्टेट सब-जूनियर बालक एवं बालिका राज्य बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में बीकानेर की बेटी तक्ष्वी आचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। खिताबी मुकाबले में बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जबकि बालक टीम ने रजत पदक जीतकर बीकानेर सहित प्रदेश का नाम रोशन किया।

तक्ष्वी आचार्य, स्वर्गीय पूनमचंद आचार्य (ठेकेदार, मालका) की पौत्री हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल से न केवल परिवार का गौरव बढ़ाया, बल्कि बीकानेर का नाम भी राज्य स्तर पर उज्ज्वल किया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई। इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और बॉल बैडमिंटन परिवार को बधाई दी गई। विशेष आभार प्रतियोगिता के सचिव पीयूष तिवारी और कोच राकेश कुमार स्वामी के प्रति प्रकट किया गया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।


Share This News