ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250812 WA0037 scaled मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नाल ग्राम से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त बीकानेर आगमन से पूर्व तैयारी बैठक रखी गई आज की बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थित में भाजपा देहात की तिरंगा यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, छात्र नेताओं को संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं होंगी हमारा सौभाग्य है आपके जिले की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय, कोचिंग, स्पोर्ट्स के साथ अन्य संस्थाओं के युवाओं को इस तिरंगे की शान में आमंत्रित करे।

बैठक में कहा बीछवाल मंडल के नाल गांव में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन शामिल होगे जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों दी गई।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, महेश झांवर, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, खुशबू आसोपा, भरत सुथार, जयकिशन उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक, पवन स्वामी, अशोक मारू, निशु लिंबा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, विनोद गिरी उपस्थित थे।


Share This News