ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250812 WA0004 8.50 करोड़ रुपये की 1.665 किलोग्राम हेरोइन की जब्त, बीएसएफ व पुलिस की कार्रवाई Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर: बी एस एफ की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सुचना के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान के दौरान 1.665 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती। बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सुचना के आधार पर श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर, श्री धनंजय मिश्रा, उपमहानिरीक्षक इंटेलीजेंस ब्रांच जोधपुर, श्री अभिमन्यु झा कमांडेंट 96 वी वाहिनी और श्री महेश चंद जाट उपसमादेष्टा इंटेलिजेंस ब्रांच बीकानेर के निर्देशन में लोकल पुलिस खाजूवाला के साथ ग्राम 21 बी डी के एरिया में एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया । सर्च अभियान के दौरान 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 8 .50 करोड़ रुपए है ।

बी एस एफ इंटेलीजेंस ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि काउंटरपार्ट की तरफ से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जानी है उसी सूचना के आधार पर ये सर्च अभियान चलाया गया था और इस अभियान के दौरान तस्करी किए जाने वाले सामान को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है।इससे पहले भी बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरा है।

इसके अलावा बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच बॉर्डर एरिया में बहुत ही सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके। इससे पहले भी इंटेलीजेंस ब्रांच के श्री महेश चंद जाट द्वारा समय समय पर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। इस अभियान में श्री शिव भास्कर तिवारी ,सेकंड इन कमांड , श्री अरुण कुमार उपसमादेष्टा, निरीक्षक इंद्राज सिंह बड़सरा 96 वी वाहिनी और इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के निरीक्षक कमलेश कुमार का भी अहम योगदान रहा ।


Share This News