ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250720 134918 रामदेवरा मेले के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

  1. गाडी संख्या 04737, श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरी सिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, राय सिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा, लालगढ, कोलायत, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
    इस रेलसेवा में 07 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।
  2. गाडी संख्या 04739, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) लालगढ से 17.30 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04740, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) रामदेवरा से 20.45 बजे रवाना होकर 23.35 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायात व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी (लॉक रहेगे), 06 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।

  1. गाडी संख्या 04865, भगत की कोठी (जोधपुर)-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी (जोधपुर) मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.45 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मन्डोर, मारवाड मथानियाँ, तिवरी, ओसियाँ, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 09 डिब्बे होगे।

Share This News