ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250810 WA0033 scaled 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, स्टेडियम के हॉल में दरार व पानी आने पर जताई नाराजगी, जिला कलेक्टर ने लिया राउंड दिए निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। डॉ करणी सिंह स्टेडियम: सभी खेल प्रशिक्षकों की लगाई जाएगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बढ़ाने के निर्देशराउंड द क्लॉक की जाएगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था।, जिला कलेक्टर ने खेल गतिविधियों को लेकर श्री करणी सिंह स्टेडियम में ली बैठक। मल्टीपर्पज स्टेडियम के हॉल में बारिश का पानी आने व दरार मिलने पर जताई नाराजगी

बीकानेर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिले में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की अच्छी कोचिंग मिलने को लेकर रविवार को श्री करणी सिंह स्टेडियम में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से जिले में संविदा पर लगाए गए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, सफाई व गार्ड की व्यवस्था, स्टेडियम में रखरखाव, सुपरवाइजर लगाने, स्टेडियम में घास लगाने, इंडोर स्टेडियम को किराए पर देने को लेकर रेट बढ़ाने इत्यादि को लेकर विस्तृत समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बहुत कम होने पर उसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि इनके रखरखाव में सहूलियत हो।
जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से विभिन्न खेलों के कोच द्वारा उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था और उनके द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की संख्या के बारे में संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर कहा कि सभी कोच के लिए सुबह शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नगर निगम को संबंधित खेल स्थानों पर जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
जिला कलेक्टर ने श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे चालू करने और उनकी मॉनिटरिंग को लेकर एलईडी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम परिसर में बने विभिन्न कमरों के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी मिलने और कई कमरों पर महीनों से ताला लगा होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में जिला खेल अधिकारी ने स्टेडियम में गार्ड की कमी की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर जिला कलेक्टर ने राउंड द क्लॉक पर्याप्त संख्या में गार्ड की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम को टेंडर करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने मल्टीपर्पज स्टेडियम का जायजा लेते हुए उसमें खुले पड़े तारों, बारिश का पानी आने और दरार मिलने पर आरएसआरडीसी के अधिकारियों पर हैंडओवर करने को लेकर नाराजगी जताई। श्रीमती वृष्णि ने इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, जिला खेल अधिकारी श्री श्रवण भाम्भू ,पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता श्री गहलोत, सहायक अभियंता श्रीमती कमल भोजक, आरएसआरडीसी से श्री महेन्द्र चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।


Share This News