ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250720 134918 बीकानेर में अब मेले मगरियों की धूम रहेगी, रातें रहेगी गुलजार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर जैसलमेर, पोकरण, हनुमानगढ़ में अब मेलो की धूम रहेगी। हालांकि समूचे राजस्थान में मेले पर्व आयोजित होते है। लेकिन बीकानेर को मेले मगरियों का भी शहर कहा जाता है। यहां भाद्रपद माह में कई मेले आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बीकानेर में इन दिनों मेलो की खास तैयारियां की जा रही है। इनमें धार्मिक झंडे, बैनर, भोजन सामग्री आदि शामिल है। आने वाले दिनों में भक्ति जागरण आदि के कारण यहां रातें गुलज़ार रहेगी। जैसलमेर में रामदेवरा मेले में बीकानेर से बड़ी संख्या भक्त पहुंचते है। बीकानेर में भी इसके जागरण व अन्य आयोजन किये जा रहे है। भाद्रपद में बीकानेर में लगने वाले कुछ प्रमुख मेलो में पूनरासर मेला पूनरासर गांव में लगता है और बीकानेर शहर से बड़ी संख्या में लोग पैदल व अन्य साधनों से जाते हैं।  हालांकि जैसलमेर के रामदेवरा में मेला लगता है, लेकिन बीकानेर से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। पड़ोसी जिलों के यात्री भी बीकानेर में पड़ाव डालते है। देशनोक यह मेला करणी माता के मंदिर में लगता है. इनके अलावा गेमना पीर मेला, सियाणा भैरव, वीर तेजाजी, कालीनाड़ी में भभुता सिद्ध सहित अन्य मेले लगेंगे। मेलो की धूम सितबर माह तक रहेगी।


Share This News