ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250809 WA0022 scaled राजस्थान पुलिस के जवानों को राखी बांधी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रक्षाबंधन महापर्व पर विहिप की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने राजस्थान पुलिस के जवानों को राखी बांधकर उनसे माताओं बहनों की रक्षा का वचन लिया । बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के विभाग मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती कविता यादव , महानगर मातृशक्ति सहसंयोजिका श्रीमती कामिनी भोजक एवं दुर्गावाहिनी संयोजिका हेतल सोनी ने थानाधिकारी श्री विश्वजीत एवं उनके साथ अन्य अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की । इस अवसर पर विश्वहिंदू परिषद प्रांतमीडिया टीम के चेतनसिंह पंवार एवं महानगर अध्यक्ष विजय कोचर भी उपस्थित रहे ।

महानगर अध्यक्ष विजय कोचर ने इस अवसर पर थाना क्षेत्र में लगे वृक्षों पर रक्षा सूत्र मोली बंधवाकर पेड़ो की रक्षा का संकल्प भी पुलिस जवानों से करवाया। विजय कोचर ने कहा हमारा संगठन पेड़ो और गौ माता की रक्षा के लिए हमेशा संकल्पित हैं ।

थानाधिकारी श्री विश्वजीत सिंह ने विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति टीम को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि महिलाओं के साथ किसी तरह केअपराध से बचाने आपकी रक्षा के लिए हम सदैव तैयार हैं।


Share This News