ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250807 WA0022 scaled स्वयं निर्मित राखी से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत विकास परिषद्, बीकाणा इकाई द्वारा अर्हम इंग्लिश एकेडमी, भीनासार में राखी बनाओ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक सचिव सुरेंद्र डागा, भारत विकास परिषद्, बीकाणा इकाई नरेश खत्री (छाबड़ा), समाजसेवी गजेंद्र कच्छावा, कार्यक्रम सहसंयोजक राकेश कोचर, पर्यावरण संयोजक कौशलेश गोस्वामी एवं कार्यक्रम संयोजक शरद सुराणा के द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) एवं विद्यालय के संस्थापक सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने घरेलू सामान से स्वयं निर्मित राखी बनाकर स्वदेशी अपनाने और आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजक शरद सुराणा और समाजसेवी देवेंद्र बोथरा के अनुसार इससे न केवल स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा मिलता है साथ ही बच्चों का एक दूसरे के साथ जुड़ने और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।

कार्यक्रम सहसंयोजक राकेश कोचर प्रतियोगिता में प्रथम गर्वित, द्वितीय ईशा सिंह और तृतीय स्थान
याचिका बैद नें प्राप्त किया।

समाजसेवी गजेंद्र कच्छावा एवं अर्हम इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक सचिव सुरेंद्र डागा के अनुसार इन सभी होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सिद्धि शर्मा और सिद्धि लखारा बालिकाओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


Share This News