ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
kothari बीकानेर : महिला ने पुरूष की जेब से उड़ाए हजारों रुपये, कैमरे में कैद हुई वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोठारी अस्पताल में एक चालाक महिला ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मरीज के परिजन की जेब से हजारों रुपये चुरा लिए। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपनी बीमार पुत्री के इलाज के लिए अस्पताल की अंदरूनी प्रक्रिया में व्यस्त था। लाली बाई पार्क के पास रहने वाले शिव कुमार व्यास उर्फ भाइया महाराज ने बताया कि वह अपनी पुत्री का इलाज कराने कोठारी अस्पताल आया था। भर्ती प्रक्रिया और जरूरी कागजी कार्यवाही के दौरान वह कुछ समय के लिए अस्पताल के काउंटर के पास खड़ा था। उसी दौरान एक महिला, जो पहले से ही अस्पताल परिसर में घूमती नजर आ रही थी, धीरे से उसकी जेब में हाथ डालकर नकद राशि और जरूरी दस्तावेज निकालकर रफूचक्कर हो गई।सीसीटीवी फुटेज मे महिला हरा सूट पहने हुए है।

पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी देने पर अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सुरक्षा कर्मियों को सक्रिय किया गया। पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गयी, जिसमें संदिग्ध महिला की हल्की झलक दिखाई दे रही है। कोठारी अस्पताल परिसर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मरीजों और परिजनों के साथ चोरी और पर्स उड़ाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने बार-बार चेतावनी और सतर्कता के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर ऐसी वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूकते।


Share This News