ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250728 WA0011 बीकानेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में नोखा के गौतम नगर वार्ड नंबर 2 में सोमवार सुबह उस समय खलबली मच गई जब एक घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी धू-धू कर जल उठी और आग ने पास ही रखे घरेलू सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह स्कूटी महज चार दिन पहले ही खरीदी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नोखा निवासी जितेंद्र पंचारिया के घर पर हुई। यह बताया जा रहा है कि स्कूटी घर के अंदर ही खड़ी थी और चार्ज पर नहीं लगी थी, फिर भी अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। बैटरी में शार्ट सर्किट को इसकी वजह बताया जा रहा है।


Share This News