ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 2 राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त, चुनाव 28 अगस्त को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज , बीकानेर। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष और राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री महावीर रांका ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजस्थान शतरंज संघ की कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा. इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यकाल 2025 से 2029 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उमेश शर्मा को नियुक्त किया है. जो राजस्थान शतरंज संघ से संबद्ध जिला शतरंज संघो की नवीनतम मतदाता सूची से चुनाव सम्पन्न करवाएंगे.
श्री रांका ने बताया कि श्री उमेश शर्मा से बात कर उनकी सहमति ली जा चुकी है. राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर मे सम्पन्न किये जायेंगे और इसी अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। प्रत्येक जिला संघ को एक मत देने का अधिकार होगा।

श्री रांका ने बताया कि गत वर्ष मे भारतीय शतरंज ने पूरे विश्व मे अपनी छाप छोड़ी है. विश्व चैंपियन, ओलम्पियाड के महिला और पुरुष वर्ग मे और अब महिला विश्व कप मे भारतीयों ने कब्जा किया है. आज पुरुषों की प्रथम दस वरीयता क्रम मे चार भारतीय है. जल्दी ही राजस्थान को दूसरा ग्रैंडमास्टर मिलने की उम्मीद है।


Share This News