ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250726 WA0003 scaled रेलवे :बीकानेर लॉन्ड्री में 1 टन बॉयलर की स्थापना, बढ़ेगी कार्य क्षमता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर स्थित लॉन्ड्री में मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार ने 1 टन क्षमता के बायलर का उद्घाटन किया। बॉयलर के कमिशनिंग होने से इस लॉन्ड्री की कार्य क्षमता में गत वर्ष की तुलना में 30% की वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है यह बीकानेर लॉन्ड्री यात्रियों को स्वच्छ लिनेन उपलब्ध करवा रही है, जिससे उनकी यात्रा सरल, सुगम एवं आनंददायक हो रही है। जिसके परिणाम स्वरुप “रेल मदद ऐप” पर शिकायतों में 90% से अधिक की कमी आई है। बीकानेर में स्थित रेलवे लॉन्ड्री को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह 01 टन क्षमता का नया बॉयलर स्थापित किया गया है। इस बॉयलर की स्थापना से लॉन्ड्री की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा बड़ी मात्रा में लिनन (चादरें, कंबल, तौलिये आदि) की धुलाई व सैनिटाइजेशन में तेजी आएगी।

नए बॉयलर की विशेषता यह है कि यह ऊर्जा दक्षता के साथ उच्च तापमान पर स्थिर भाप प्रदान करता है, जिससे कपड़ों की सफाई अधिक गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी हो सकेगी। इस तकनीकी उन्नयन से बीकानेर मंडल की लॉजिस्टिक सेवा सशक्त होगी और यात्रियों को स्वच्छ व मानक अनुरूप लिनन उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रेलवे की सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के उद्देश्य से लॉन्ड्री में नवीनतम तकनीक को अपनाया जा रहा है। 1 टन क्षमता वाले बॉयलर की स्थापना इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

बॉयलर उद्घाटन के दौरान मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) राहुल गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, सीनियर डीएसटीई ललित कुमार, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विश्वेंद्र हुड्डा, स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र सिंह सांखला, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर
24.07.2025


Share This News