ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20250212 144624 रहस्यमय ढंग से विमान गायब हुआ, 50 मुसाफिर थे सवार, बचाव अभियान जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आकाश में हवा में गायब हुए विमान से रूस सरकार पशोपेश में है। रूस का गुरुवार को एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हवा में कहीं गायब हो गया। यह घटना तब हुई जब ‘अंगारा एयरलाइंस’ का एक An-24 विमान चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में अचानक उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और खोजबीन अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। कहीं भी मलबा भी नही मिला है। विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। रडार स्क्रीन से गायब होने के बाद विमान की लोकेशन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे चिंता और गहराती जा रही है।

अभियान जारी
इस विमान ने उड़ान के बाद चीन सीमा के समीप अमूर क्षेत्र की ओर रुख किया था, जहां भारी जंगल और पहाड़ी इलाके मौजूद हैं। इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए बचाव कार्य में भी काफी अड़चने आ रही हैं। रशियन इमरजेंसी सर्विसेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हेलिकॉप्टरों व ग्राउंड टीमों को रवाना किया गया है। दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अचानक संपर्क टूटने को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं – तकनीकी खराबी, खराब मौसम, या अन्य कोई आपात स्थिति। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यह विमान क्रैश हुआ हो सकता है, लेकिन जब तक कोई मलबा या संकेत नहीं मिलता, कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता।


Share This News