ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20250724 095634 सुनहरे मिट्टी के धोरे पर जीप पलटी, महिला पर्यटक की मौत अन्य घायल Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एडवेंचर टूरिज्म की लगातार लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है लेकिन यह कई बार खतरनाक भी हो सकता है। पर्यटन स्थल सम में स्थित लखमणा ड्यून्स पर सफारी के दौरान एक तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार महिला पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। महाराष्ट्र के नासिक से आए पर्यटकों का एक समूह प्रसिद्ध रेत की टीलों पर रोमांचकारी सफारी का आनंद लेने यहां पहुंचा 60 वर्षीय महिला आशा निवरी अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ घूमने आई थीं। सफारी के दौरान अचानक जीप के पलटने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों में संगीता (55), तेजल (18) और सबीहा (56) को प्रारंभिक उपचार के बाद जैसलमेर के जवाहर हॉस्पिटल रैफर किया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जीप चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन सम थाना पुलिस के एएसआई ओमप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई की और बाद में फरार चालक मगन खान को हिरासत में लेकर उसकी जीप को जब्त कर लिया। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि नासिक से 34 लोगों का एक पर्यटक दल जैसलमेर भ्रमण पर आया था। उसी दल की एक जीप शाम को लखमणा ड्यून्स की ओर रवाना हुई थी, जहां तेज गति और संभवतः असंतुलित ड्राइविंग के चलते यह हादसा हुआ। मृतका आशा निवरी के पुत्र की शिकायत पर चालक मगन खान के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और पर्यटकों की जान को खतरे में डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Share This News