ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250722 WA0023 scaled माउंट आबू में पत्रकार के साथ की गई मारपीट का विरोध, जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संगठन की बीकानेर इकाई ने कड़ी कार्रवाई व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। माउंट आबू में पत्रकार के साथ की गई मारपीट के विरोध ओर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आईएफडब्ल्यूजे की बीकानेर इकाई ने जिलाध्यक्ष जयनारायण बिस्सा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर नम्रता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरजोर मांग की कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि पत्रकारों के साथ आए दिन घटने वाली विपरित घटनाओं पर रोक लग सके।

साथ ही राज्य सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए भी गंभीरता से विचार करें। जिला कलक्टर को अवगत कराते हुए बिस्सा ने कहा कि जब पत्रकारिता ही सुरक्षित नहीं रह पाएगी तो फिर पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता की उम्मीद किस तरह की जा सकती है। इस दौरान साथ जितेंद्र व्यास, नौशाद अली, राजेश ओझा, अलंकार गोस्वामी, महेन्द्र मेहरा, सुमित व्यास,अनिल रावत, नरेश मारू, शंकर सारस्वत, दिनेश जोशी, अजीम भुट्टा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Share This News