ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250720 WA0004 scaled जिला अस्पताल में प्रतीक्षालय और जल मंदिर का लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जोशीवाडा निवासी गौरीशंकर व्यास का सामाजिक सरोकार
आठ लाख रुपये की लागत से प्रतीक्षालय का निर्माण

अपने माता-पिता स्व. श्री फकीर चंद व्यास एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी व्यास की स्मृति में एसडीएम जिला अस्पताल में आठ लाख रुपये से अधिक की लागत से मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय हॉल एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए जल मंदिर का निर्माण करवाया। जिसका लोकार्पण वयोवृद्ध पं. श्री नथमल पुरोहित के सान्निध्य में रविवार को पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ घनश्याम तंवर व डॉ गुलाब खत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए केशवानी व्यास परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया।

अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में निरंतर भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने एवं जलपान हेतु प्रतीक्षालय के निर्माण एवं विकास का निर्णय लिया गया। अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल का भवन करीब पैंतीस साल पुराना है। यहां मरीजों की बढ़ती भीड़ और आवश्यकताओं को देखते हुए प्रतीक्षालय की आवश्यकता थी। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को वार्ड में असुविधा होती थी और उन्हें जलपान और पानी के लिए बाहर जाना पडता था। जिसे दूर करने के लिए श्री गौरीशंकर व्यास एवं परिवार ने प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर समाजसेवी राजेश चूरा, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक रमेश हर्ष, भंवर लाल आचार्य, ब्रज रतन आचार्य, सुशील आचार्य, अशोक थानवी, गोपाल व्यास, दाऊलाल व्यास, गिरिराज बिस्सा, रामेश्वर जोशी, उमाशंकर आचार्य, राजकुमार सोनी, सरजूनारायण पुरोहित आदि उपस्थित थे। इस मौके पर इस कार्य के प्रेरणास्रोत अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष का व्यास परिवार द्वारा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।


Share This News