ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250527 111143 कलाकार एक- फनकार अनेक कार्यक्रम 22 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कलाकार एक फनकार अनेक कार्यक्रम 22 को। गायक एम रफीक कादरी का होगा एकल गायन। अमन कला केंद्र द्वारा 22 जुलाई को जिला उद्योग संघ ऑडिटोरियम इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार में शाम 7:00 बजे हिंदी सिनेमा के जाने-माने पार्श्व गायक मुकेश की जयंती पर कार्यक्रम कलाकार एक फनकार अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम में एम रफीक कादरी अपने गीतों के साथ साथी कलाकारों के साथ सोलो व डुएट गीत प्रस्तुत करेंगे।

संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी पी पच्चीसिया अध्यक्ष जिला उद्योग संघ होंगे अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व रितेश कुमार अरोड़ा डायरेक्टर कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम करेंगे। विशेष आमंत्रित मेहमान इकबाल हुसैन समेजा नारायण बिहानी डॉ गौरव गोम्बर होंगे विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवीण चतुर्वेदी एम आर मुगल दिनेश कुमार मोदी डॉ श्याम अग्रवाल मोहम्मद सदीक चौहान डॉ नवनीत सुथार डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी समुद्र सिंह राठौड़ डॉ हिमांशु दाधीच होंगे।


Share This News