ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250707 202049 scaled सूरसागर के पास लोग हुए आक्रोशित, नाले जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज हुई तेज बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी। सूरसागर में गंदे पानी की आवक तथा जाम नालों को लेकर इलाके के बाशिंदों ने रोष जताया। इस बीच मौके पर अधिकारी पहुंचे। बीजेपी के युवा नेता युवराज व्यास ने बताया कि नगर निगम की सहायता से जाम नाले खुलवाए गए। बीडीओ आयुक्त अर्पिता गुप्ता मय अधिकारी और साथ में नगर निगम के इंस्पेक्टर बुलाकी व्यास पहुंचे। इलाके के लोगों ने बताया कि पुरानी गिन्नी हनुमान हत्था, मेहरो का मोहल्ला, 12 महादेव मंदिर के पास जो गंदा पानी है उसको जल्दी निकला जाए व सूरसागर में जो दीवार बन रही है उसके पास एक नाला है जो रिसाव कर रहा है उसको बंद करवाया जाए और जो गंदा पानी अभी इस बारिश में सूरसागर में आया है उसे जल्दी से जल्दी बाहर निकाल कर वापस दीवार का काम शुरू किया जाए । इस दौरान आदर्श शर्मा, सत्यनारायण आचार्य महाराज, विनोद पांडे अभिमन्यु सिंह राठौड़, धीरज व्यास, पप्पू राजपुरोहित भुवन व्यास(कैमरा मेन )गजेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।


Share This News