IMG 20241023 101608 दिल्ली की सड़कें होगी पौधों से गुलजार, 6 लाख पौधे रोपेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी नई दिल्ली की हर सड़क पौधों से गुलजार होगी। एनडीएमसी ने क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए करीब छह लाख पौधे और झाड़ियां लगाने की कवायद शुरू की है। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली को हरा-भरा बनाने की शुरू की गई योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल को वायु गुणवत्ता सुधार, पर्यावरणीय संतुलन और जनजीवन को राहत देने की दिशा में एनडीएमसी ने बड़ा कदम बताया है।

जुलाई-अगस्त में पौधरोपण होगा। यह योजना सड़क किनारे, पार्कों, खाली सार्वजनिक स्थानों और खास ग्रीन बेल्ट को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इसके तहत सजावटी झाड़ियों के साथ-साथ पर्यावरण व स्थानीय जलवायु के अनुकूल छायादार और ऑक्सीजन उत्सर्जक पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

राजपथ, जनपथ, तुगलक रोड, अशोक रोड, शंकर रोड और अकबर रोड को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। पौधों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार टीमें भी बनाई गई हैं जो सिचाईं आदि की नियमित निगरानी करेंगी।


Share This News