ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 बीकानेर के कांग्रेस नेता की कार का एक्सीडेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के एक कांग्रेस नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में वे बाल बाल बचे, यह हादसा झपकी आने से हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मुंड की कार जयपुर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा लक्ष्मणगढ़ के पास हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी

इसकी जानकारी देते हुए डॉ. मुंड ने बताया कि उन्हें जयपुर में एक मीटिंग में भाग लेने जाना था। पहले तो बस से जाने का इरादा था लेकिन बाद में उन्होंने खुद की निजी कार से स्वयं ड्राइव करते हुए जयपुर के लिए रवाना होने का फैसला किया। रास्ते में अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। कार को नुकसान पहुंचा है।

डॉ. राजेंद्र मुंड ने कहा, ईश्वर और शुभचिंतकों की कृपा से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। गाड़ी को जरूर नुकसान पहुंचा है लेकिन मैं पूर्ण रूप से कुशल-मंगल हूं।हादसे की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।


Share This News