ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20250702 WA0009 बीकानेर :लूणकरणसर में सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में रीको एरिया के पास बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं ने तारबंदी कर कब्जा कर रखा था।
खसरा संख्या 1037, 1038, 1039 की लगभग 25 बीघा जमीन, जिसकी मार्किट वेल्यू 10 करोड़ है। नगरपालिका पालिका बनने के कारण यह बेसकीमती जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने तारबंदी कर दी थी। तहसीलदार विनोद पुनिया बुधवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तारबंदी हटाकर सरकारी भूमि को कब्जे में लिया। साथ ही राजकीय भूमि का बोर्ड लगाया। यह भूमि शहर के विभिन विकास कार्यों में काम आएगी। तहसीलदार ने बताया कि यदि कोई सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करेगा तो आगे से उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बुधवार को हुई कार्यवाही के दौरान टीम में पटवारी महेंद्र सियाग और राहुल नरसीराम शामिल थे।


Share This News