ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250623 215038 अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रांतीय सम्मेलन हेतु स्वागत समिति का गठन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज , बीकानेर। महाराजा नरेंद्र ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 1 से 3 अगस्त 2025 को बीकानेर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन हेतु बैठक में 35 सदस्य स्वागत समिति का गठन किया गया। इस प्रांतीय सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी।

सम्मेलन के बेहतरीन आयोजन हेतु स्वागत समिति का गठन करते हुए गिरधारी लाल माहिया (पूर्व विधायक श्री डूंगरगढ़) अध्यक्ष, डॉ सीमा जैन सचिव और अशोक शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्वागत समिति की विभिन्न उप समितियों में आवास समिति, भोजन समिती, वित्त समिति, प्रचार प्रसार समिति, परिवहन समिति का भी गठन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीकर सांसद अमराराम शिरकत करेंगे। स्वागत समिति की बैठक को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी से अविनाश व्यास, अब्दुल रहमान कोहरी ने संबोधित किया।

शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदुराम, अखिल भारतीय किसान सभा से जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, रघुवीर सिंगोठिया, गोपाल भादू, छोगाराम तर्ड, मुकेश सिद्ध, खेत मजदूर यूनियन से बजरंग छिपा, हनुमान लाखुसर, जनवादी नौजवान सभा से निंबाराम डूडी, सुरेंद्र सिंह भाटी, विशाल तंवर, राजस्थान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन से सुनील गहलोत, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से गौरव टाडा, गोपी बेनीवाल तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने सम्मेलन को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने के लिए संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की बीकानेर की संस्थापक नेत्री कामिनी सक्सेना ने की तथा संचालन डॉक्टर सीमा जैन ने किया।


Share This News