ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20250527 111143 21 राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ की कार्यकारिणी की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा : विजय सिंह राठौड़ बने प्रदेश उपाध्यक्ष
पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें 53 कार्यकारिणी पदाधिकारी घोषित किए गए, जिसमें 10 अलग अलग महासंघों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। कर्मचारी नेता व्यास द्वारा बीकानेर के विजय सिंह राठौड़ को महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकुमार व्यास को कार्यकारी अध्यक्ष और दिलीप जोशी को उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनाया गया।

विजय सिंह राठौड़ पिछले ढाई दशक से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय हैं। प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने बताया कि अपने अब तक के राजनीतिक सफर में राठौड़ ने प्रदेश स्तर पर कई आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए कर्मचारी हितों के लिए सरकार से लंबी लड़ाईयां लड़ी है। इसी प्रकार कर्मचारी नेता रामकुमार व्यास और दिलीप जोशी ने भी कर्मचारी हितार्थ काफी संघर्ष किया है।
कर्मचारी नेता राठौड़ ने बताया कि उनके द्वारा ठेका, निविदा, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए लंबा संघर्ष किया है और वो संघर्ष आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार व्यास और उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने बताया कि जल्दी ही बीकानेर संभाग में एक बड़ा कर्मचारी सम्मेलन करवाया जाएगा, जिसकी रूप रेखा जल्दी ही तैयार कर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य आरम्भ किया जाएगा।


Share This News