ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250621 WA0019 scaled डॉ. श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम 23 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। डॉ. श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर में डॉ. श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए स्मृति मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23 जून 2025 सोमवार को शाम 5:00 बजे किया जा रहा है।

स्मृति मंदिर के महासचिव दिलीप पुरी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इस स्मृति दिवस पर बीकानेर की जनता को प्रमुख राष्ट्रवादी प्रबुद्ध विचारक के उद्बोधन का लाभ प्राप्त होता है।

स्मृति संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनगरा ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर में 23 जून 2025 को होने वाले कार्यक्रम में नाजिया इलाही खान, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली का उद्बोधन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सतीश चौबे, राष्ट्रीय सह संयोजक, मां नर्मदा परिक्रमा बोर्ड, मध्यप्रदेश के विचारों से भी बीकानेर की जनता अवगत होगी।

स्मृति संस्थान कि सुधा आचार्य ने बताया की प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पूर्व में एकमात्र जम्मू कश्मीर में लगी हुई है और दूसरी बीकानेर में लगने जा रही है जिसका आगामी कुछ माह पश्चात् इस मूर्ति का अनावरण होगा जो कि हम सब बीकानेर वासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। स्मृति मंदिर परिसर पर समस्त व्यवस्थाओं यथा टेंट व्यवस्था, जल व्यवस्था, माइक व्यवस्था, बैठक व्यवस्था आदि अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करने हेतु स्मृति मंदिर की टोली के मुकेश बन, सुरेश साध, मुरली खटोड़, देवेंद्र पुरी, बी एल पारीक, सोहन लाल प्रजापत, हरीश भोजक, माल सिंह राजपुरोहित, नितिन सोनी, श्रवण सिंह, मनीष ढाका आदि उपस्थित रहे।


Share This News