IMG 20250527 111143 21 फैक्ट्री के पास अज्ञात शव मिला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में लालगढ़ स्थित टाटा फैक्ट्री के पास एक अज्ञात शव मिला है। यह शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत दो से तीन रोज पहले हो चुकी। सामाजिक संगठनों के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। शव बुरी तरह से काला पड़ चुका है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थानों और गुमशुदगी रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।


Share This News