IMG 20250617 191349 टक्कर लगने के बाद राहगीरों ने टैक्सी चालक की धुनाई की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में राहगीरों ने एक टैक्सी ड्राइवर की धुनाई कर दी। मंगलवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो हादसे हुए है। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। दूसरे हादसे को अंजाम देने वाले टैक्सी चालक की स्थानीय लोगों ने धुनाई कर डाली।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कल्ला पेट्रोल पंप के सामने रॉग साइड से आ रही स्कॉर्पियों ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। ट क्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसका हेलमेट खुलकर दूसरी ओर। जिससे उसके सिर में चोट आई है। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियों चालक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर रास्ता खुलावाया। लोगों का रोष था कि प्रतिदिन सड़क के दोनों ओर भारी वाहन खड़े रहते है। जो रॉग साइड चलते है। इससे आएं दिन हादसे होते है। कुछ माह पहले भी एक वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटी को चपेट में ले लिया था। वहीं अवैध कट के कारण भी हादसे हो रहे है।

दाऊजी रोड पर मारी टक्कर
उधर कोतवाली थाना इलाके में अनियंत्रित टैक्सी ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे राहगीर नीचे गिर गया और चोटिल हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने टैक्सी चालक की जमकर धुनाई कर डाली। लोगों के बीच बचाव करने व टैक्सी चालक द्वारा माफी मांगने पर टैक्सी चालक को छोड़ा गया।


Share This News