IMG 20250616 184437 धरना समाप्त : प्रशासन व आन्दोलनकारियों के बीच बनी सहमति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चकगर्बी क्षेत्र में बने मकानों को बीडीए प्रशासन द्वारा अवैध बताकर तोडऩे और अन्य मकान मालिकों को नोटिस थमाने के विरोध में चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन व आन्दोलनकारियों के बीच बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। आन्दोलनकारियों के शिष्टमंडल की प्रशासन से हुई वार्ता में जिला प्रशासन का आशियाने नहीं तोडऩे का आश्वासन दिया। साथ ही नियमन की विधिवत् प्रक्रिया पर भी बीडीए ने सहमति जताई। अधिकारियों ने बताया कि चक्रगर्बी का भू मानचित्र शीघ्र ही लागू होगा। प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।


वार्ता में ये रहे शामिल
शाम को कलक्टर सभागार में हुई वार्ता में जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर नम्रता ,एडीएम रमेश देव और तहसीलदार बीकानेर राजकुमारी विश्नोई के अलावा कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, रामनिवास कूकना, भंवर कूकना, बिशनाराम सिहाग, सुभाष स्वामी ,प्रफुल हटीला, भाजपा.नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी, कुन्दन सिंह राठौड़, पुनीत ढाल, कन्हैया लाल कड़ेला ,संघर्ष समिति के राजाराम धानका ,संदीप चौधरी,राधे श्याम घायल ,फऱमान कोहरी, नारायण सिंह शेखावत, विजय सिंह राठौड़, कर्णपाल सिंह, ठेकेदार रफीक भाई गीगासर शामिल रहे।


Share This News