IMG 20250527 111143 19 गंगाशहर में मिला नवजात शिशु Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में एक नाली में एक नवजात मिलने से हडकम्प मच गया। सुजान देसर श्री रामसर रोड पानी की टंकी के पास बनी नाली में एक सात माह की नवजात बच्ची  का शव पड़ा था, किसी राह चलते आदमी ने देखा तो लोगों को सूचना दी। लोगों ने नवजात के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया, घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही गंगा शहर थाना पुलिस थाना अधिकारी परमेश्वर सुधार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया । पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।


Share This News