ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111143 18 डिग्गी में डूबने से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के पूगल में चक 12 डीडी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 09, खिलेरिया निवासी पप्पूराम पुत्र पूराराम जाट के रूप में हुई है। यह हादसा 6 जून की शाम करीब 4:30 बजे हुआ जब पप्पूराम खेत में सिंचाई के दौरान डिग्गी में उतरा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पूराम ने चक 12 डीडी में मुरबा हिस्सा ठेके पर लिया हुआ था, जहां वह कृषि कार्य करता था। सिंचाई के लिए बनाए गए डिग्गी में लगे फुटबॉल (जल प्रवाह नियंत्रक) में आई खराबी को सुधारने के लिए वह पानी में उतरा, लेकिन अचानक पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक के चाचा दुलाराम ने इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Share This News