ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250527 111143 17 बीकानेर संभाग में हीट वेव अलर्ट, 45 डिग्री पार पहुंचेगा तापमान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज । राजस्थान के जयपुर स्थित मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर संभाग के जिलों में 8-10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में एक बार फिर हीटवेव का दौर आ सकता है। मौसम विभाग का मानना है मानसूनी बरसात शुरू होने से पहले एक बार पूरे राजस्थान का मौसम शुष्क रहने वाला है।

मानसून आने में इतने दिन का टाइम

राजस्थान में मानसून आने में करीब 14 दिन का समय है। आईएमडी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून तक मानसून बांसवाड़ा जिले के रास्ते राजस्थान में दस्तक दे सकता है।

राजस्थान के भीतर मानसून आने में अभी देरी है। क्योंकि मानसून को पूरी तरह से राजस्थान को कवर करने में अभी 1 महीने के करीब समय है। मौसम विभाग के अनुसान पूरे राजस्थान में करीब 5 जुलाई तक मानसून पहुंच जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। अभी तक की बात करें तो मानसून अभी महाराष्ट्र में ही फंसा हुआ है। 15 जून तक यह मध्य प्रदेश में पहुंचेगा।


Share This News