IMG 20250527 111414 2 एक युवती सहित चार युवक गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर पारवा टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान 56 ग्राम एमडी (मेथामफेटामिन) जब्त की है। यह कार्रवाई सीओ नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में अंजाम दी गई। पुलिस ने मौके से एक युवती सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती की पहचान पूजा तावनिया निवासी मालानी बास के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में रवि बिश्नोई (पोलास, मेड़ता), आदेश भादू, संदीप खदाव, और वीरेंद्र बिश्नोई (कूदसू गांव) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह एमडी की खेप किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो कती है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशे की इस चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जसरासर थाना प्रभारी संदीप कुमार को सौंपी गई है। इस घटना से यह भी साफ हो गया है कि अब महिलाएं भी नशे के कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बीते दिनों में कई बार पुलिस ने महिलाओं को ड्रग्स की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।


Share This News