ताजा खबरे
IMG 20250527 111414 2 महिला की फ़ोटो एडिट कर परेशान करने का दो जनों पर आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध तेजी से बढ़ रहे है। एक महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला पुलिस थाने में आया है। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई। इस संबंध में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गंगाशहर थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने दो भाइयों पर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी फोटो एडिटिंग की। अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। परिवारवाले घर समझाने गए, तो आरोपियों ने धमकाया और झगड़ा करने पर उतारू हो गए।


Share This News