ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250602 133705 डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज राजकीय डूंगर कॉलेज में अनेक मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी और शैक्षणिक संसाधनों की अनुपलब्धता को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें निम्नलिखित मांगें शामिल हैं:

  1. विद्युत जनरेटर की व्यवस्था: कॉलेज में बिजली कटौती की समस्या से निपटने के लिए विद्युत जनरेटर की तत्काल व्यवस्था की जाए।
  2. वाटर कूलर की मरम्मत और नए कूलर: बंद पड़े वाटर कूलर को पुनः चालू करवाया जाए और अतिरिक्त नए वाटर कूलर लगाए जाएं।
  3. कक्षाओं में साफ-सफाई और रंग-रोगन: कक्षाओं में नियमित सफाई और रंग-रोगन का कार्य करवाया जाए।
  4. सीसीटीवी कैमरे: बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाया जाए और नए कैमरे स्थापित किए जाएं।
  5. वाहन पार्किंग में सुरक्षाकर्मी: पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति की जाए।
  6. नए बोर्ड: कक्षाओं में पुराने बोर्डों को हटाकर नए बोर्ड लगाए जाएं।
  7. एमबीए और एमसीए कोर्स: कॉलेज में एमबीए और एमसीए जैसे पेशेवर कोर्स शुरू किए जाएं।
  8. नए फर्नीचर: सभी कक्षाओं में नए फर्नीचर की व्यवस्था की जाए।
  9. प्रोजेक्टर और कंप्यूटर लैब: बीसीए और बीबीए विभागों में नए प्रोजेक्टर और आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना की जाए।

विधार्थियों का कहना है कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और कॉलेज प्रशासन द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, “हमारी मांगें छात्र हित में हैं और कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं। यदि प्रशासन जल्द ही इन मांगों को पूरा नहीं करता, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


Share This News