ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250601 WA0019 बीकानेर के वन्य क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए जल सेवा जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । बीकानेर सेवा योजना बैशाख और ज्येष्ठ माह में पिछले 53 दिनों से अनवरत बीकानेर से दूर 20-30 किलोमीटर क़े ग्रामीण इलाकों क़े वन्य क्षेत्र में अनवरत जनसहयोग से पशु, पक्षियो और वन्य जीवो की प्यास बुझाने जैसी सेवा क़र रही है l रविवार को सुबह बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े सान्निध्य में सुरधना गांव क़े नजदीक आशापुरा मंदिर क़े पीछे वन्य क्षेत्र में खाली पड़े सोसरो को भरकर और आशापुरा क़े पास बने कुंड और छोटी छोटी बनी सीमेंट की कुंडियो में पानी भरकर पशु पक्षियो क़े अलावा अनेक प्रकार क़े वन्य जीवो की प्यास बुझाई साथ ही इस क्षेत्र में पेड़ो पर लगाये परिंडे भरे गये और कुत्तो को रोटियां खिलाई l इस पुनीत कार्य में संस्था क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा कर्मवीर महामंत्री छोटूलाल चुरा, उपाध्यक्ष रामलाल पवार, राकेश चुरा, महावीर सिँह सुरधना का सहयोग रहा l इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग देवकीनंदन व्यास (mgsu ) रमेश जी पुरोहित का रहा l योजना क़े उपाध्याक्ष रामलाल पवार ने बताया हर साल की भांति इस साल भी निर्जला एकादशी 6 जून को जनसहयोग से चारा और ओषधियुक्त गुड खिलाया जायेगा ।


Share This News