IMG 20250527 111143 7 बीकानेर :दो महिलाओं की कीटनाशक से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में दो महिलाओं की मौत कीटनाशकों से हुई है। शेरूणा थाना क्षेत्र के लिखमीसर उतरादा गांव निवासी कालूराम ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी हीरा देवी (26) मई को खेत में कृषि कार्य कर रही थी। खेत में किए जा रहे जहरीले स्प्रे की चपेट में आकर हीरा देवी बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही नोखा थाना क्षेत्र के सेवड़ी श्रीबालाजी गांव निवासी मदनलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 मई की सुबह उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी। अचानक कीटनाशक दवा का प्रभाव उस पर पड़ गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ले जाया गया, लेकिन 27 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।दोनों घटनाओं में पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु (मर्ग) की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Share This News