ताजा खबरे
IMG 20250109 122857 क्रिकेट पर सट्टा लगाते गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर में क्रिकेट में सट्टा लगा रहे 5 जनों को गिरफ्तार किया गया है। आईपीएल पर महाजन व नया शहर थाना पुलिस ने 5 सटोरिए किए गिरफ्तार आरोपियो ं के कब्जे से 23 मोबाइल, 2 टैबलेट, 5 लैपटॉप सहित सट्टेबाजी से जुड़ा हिसाब-किताब बरामद किया गया।डीएसटी के लखविंदर सिंह की रही अहम भूमिका।कार्रवाई का नेतृत्व एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में किया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अर्जुनसर गांव मे ं सट्टे का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।नया शहर थाना पुलिस ने भी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान सट्टेबाजी कर रहे कुछ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो ं से लाखों रूपए का हिसाब भी मिला है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने मे जुटी हुई है


Share This News