ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में नापासर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखा करीब 5 क्विंटल पापड़ और एक मारुति वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना नगर पालिका के पीछे स्थित पापड़ फैक्ट्री में हुई, जहां सुबह-सुबह लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा।

वहां कुछ ही देर में आग की लपटें भी नजर आने लगीं। इसकी सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक, स्थानीय ग्रामीण और नापासर पुलिस मौके पर पहुंचे।

इस बीच आग ने पूरे गोदाम और वहां खड़ी एक वैन को अपनी चपेट में ले लिया था। प्रशासन और पुलिस ने हालात का जायजा लिया, लेकिन आग पर काबू पाने तक भारी नुकसान हो चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है जांच जारी है।


Share This News