ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250520 135711 2 भीषण गर्मी का सितम और तेज, हीट वेव अलर्ट जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम और तेज हो गया है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है।

अनेक शहरों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 22 मई को राज्य के कई जिलों में पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर में 46.6, चूरू में 46.1, जैसलमेर में 46.0 और पिलानी में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।


Share This News