ताजा खबरे
बीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…
IMG 20250522 122810 पीएम मोदी ने 26000 करोड़ की सौगातें दी, मोदी ने कहा माँ करणी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीकानेर में है। देशनोक की पावन धरा पर उन्होंने श्री करणी माता दी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही देशभर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी, देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, राजगढ़, गोविंदगढ़ और मंडावर-महुआ रोड स्टेशन भी इनमें शामिल हैं। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं, हरित तकनीक और यात्री-सुलभ संरचना के प्रतीक बनेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के विकास को गति देने वाली कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नई योजनाओं की नींव रखी। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

वहीं, 6 रेल लाइनों के विद्युतीकरण राष्ट्र को समर्पित किया। ये- सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी), चूरू-सादुलपुर (58 किमी) रेल लाइन की आधारशिला रखी।

बीकानेर में 7 सड़क परियोजनाएं (4850 करोड़ रुपये की लागत से) राष्ट्र को समर्पित की गई। बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर और भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया, साथ ही पाली और झुंझुनू में जल परियोजनाओं की सौगात दी।

इससे पहले बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और शूरवीरों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


Share This News