ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। आसमान से अंगारे बरसने का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र हीटवेव (गंभीर लू) और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। 22 से 23 मई के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस दौरान भीषण गर्मी के साथ रातों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है। सीमावर्ती इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं या लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में लू और गर्म रातें दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव और उष्ण रात्री की चेतावनी दी गई है।


Share This News