ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आज (बुधवार) बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से वायु मार्ग से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि बीकानेर में करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार को प्रातः 10 बजे देशनोक हेलीपैड-I पर पहुंचेंगे। यहां से प्रातः 10:55 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे करणी माता मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री करणी माता मंदिर दर्शन कर, प्रातः 11:20 बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान कर 11:25 बजे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे अमृत भारत देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बीकानेर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से 11:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पलाना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री पलाना से दोपहर 1:05 बजे बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:10 बजे देशनोक हेलीपैड II पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहां से दोपहर 2:20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को बीकानेर आएंगी

बीकानेर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार (आज)को बीकानेर पहुंचेंगी। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे पलाना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1.30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा बुधवार को बीकानेर आएंगे

बीकानेर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा बुधवार (आज) को बीकानेर आएंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगी

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे बुधवार (आज) को बीकानेर आएंगी। श्रीमती राजे जयपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से रात्रि 8 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी। श्रीमती वसुंधरा राजे गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे पलाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1:30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।


Share This News